पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • दो डिग्री नीचे गिरा पारा, तेज धूप व उमस ने बढ़ाई परेशानी

दो डिग्री नीचे गिरा पारा, तेज धूप व उमस ने बढ़ाई परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रात से सुबह 10 बजे तक चली पूर्वी हवा के कारण राजधानी में नमी 64 फीसदी पर पहुंच गई है। दोपहर में चली पछुआ हवा और तेज धूप के कारण तापमान 38.5 डिग्री पर पहुंच पाया। उत्तरप्रदेश के पूर्वी इलाकों में भी मंगलवार को बूंदाबांदी हुई है। इस कारण बिहार पश्चिमी इलाकों में गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग की मानें तो राजधानी का तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। बुधवार को तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री तक ऊपर होने के कारण लू जैसे हालात से भले ही राहत मिली है। शुक्रवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में लू जैसे हालत बनेंगे।

खबरें और भी हैं...