पटना एम्स में ब्लड बैंक शुरू, कंपोनेंट सेपरेटर मशीन लगी
पटना एम्स में ब्लड बैंक की सुविधा बहाल हो गई है। ब्लड बैंक बहुत पहले तैयार हो गया था लेकिन ड्रग कंट्रोलर आॅफ इंडिया से अनुमति (लाइसेंस) मिलने का इंतजार किया जा रहा था। एम्स के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया ब्लड बैंक में कंपोनेंट सेपरेटर मशीन और एफेरेसिस मशीन की व्यवस्था की गई है। इससे जरूरत के अनुसार खून से कई तरह के कंपोनेंट तैयार किए जा सकेंगे। इसके अलावा एफेरेसिस मशीन शरीर से सिर्फ प्लेटलेट्स और सेल भी निकाला जा सकेगा। इस मशीन की व्यवस्था होने से बोनमैरो ट्रांसप्लांट और स्टेम सेल थेरेपी में भी सहूलियत होगी। बोनमैरो ट्रांसप्लांट ब्लड कैंसर मरीजों के लिए जरूरत होती है। उधर एम्स के पेडिएट्रिक विभाग में 30 बेड की सुविधा बहाल हो गई है। एम्स निदेशक ने बताया शिशु विभाग के लिए अलग वार्ड तैयार किया गया है। यहां बच्चों की जटिल सर्जरी भी की जाती है।