आदि गुरु शंकराचार्य जयंती पर 20 अप्रैल को सेमिनार का आयोजन
पटना | आदि गुरु शंकराचार्य जयंती पर 20 अप्रैल को आदिगुरु शंकराचार्य एवं वर्तमान भारत विषयक सेमिनार का आयोजन होगा। कवि कुल गुरु काली दास संस्कृत विश्वविद्यालय रामटेक महाराष्ट्र के भारतीय दर्शन विभाग की ओर से आयोजित इस सेमिनार का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी करेंगे। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह का व्याख्यान इस आयोजन का खास आकर्षण होगा। अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वाड़ाखेरी करेंगे। यह जानकारी युवा चेतना के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंकुर तिवारी ने दी।