महिलाओं एवं बच्चियों के साथ हो रही घटना के खिलाफ कैंडल मार्च
पटना |आश्रय अभियान की ओर बुधवार को करगिल चौक में महिलाओं और बच्चियों के साथ घट रही घटना के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला। सचिव सिस्टर डोरोथी फर्नांडीस ने कहा कि देश के चारों तरफ महिलाओं एवं बच्चियों के साथ हिंसा की घटना घटती जा रही है। प्रशासन अभियुक्तों को बचाने में लगा है। मार्च में वीणा, फिलिप्स, रुक्मिणी देवी, शैली देवी, राजेश मंडल, दिलीप पटेल, रंजीत कुमार, तनुजा, आशा, सुदर्शन, कुश, कुमकुम देवी, स्नॉवीश्री, कांति देवी, मंजू देवी, शारदा देवी, लालती देवी आदि ने भी संबोधित किया।