अन्याय के खिलाफ सामाजिक न्याय के पुरोधा थे परशुराम
भगवान परशुराम प्रगटोत्सव समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय पासवान व अन्य।
सिटी रिपोर्टर|पटना
राजवंशी नगर स्थित नवीन पार्क में बुधवार की सुबह भगवान परशुराम का प्रगटोत्सव समारोहपूर्वक मना। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय पासवान ने सबरी के राम जय परशुराम... का नारा दिया और कहा कि परशुराम अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले सामाजिक न्याय के बड़े पुरोधा थे।
अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चों के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र रंजन ने कहा कि भगवान परशुराम व श्रीकृष्ण ऐसे महायोद्धा थे जो राज-समाज में परिवर्तन के लिए आजीवन लड़ते रहे। कभी स्वयं गद्दी पर नहीं बैठे। हमें इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। बिहार सरकार से परशुराम जयंती के दिन राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग की। विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि भगवान परशुराम के चरित्र से हमें अन्याय के विरुद्ध और न्याय के पक्ष में खड़ा होने की प्रेरणा मिलती है। परशुराम ने अयोग्यों से सत्ता छीन कर योग्य और न्यायप्रिय को देने के लिए जाने जाते हैं। समारोह में स्वागत भाषण बबलू पाण्डेय व धन्यवाद ज्ञापन मृत्युंजय झा ने किया। इस मौके पर अधिवक्ता अरविंद कुमार, आरपीएस ला कॉलेज के प्राचार्य कौशल कुमार, एससी मिश्रा आदि ने विचार रखे।
उधर, आज़ाद हिन्द सेवा संस्थान द्वारा बुधवार को भगवान परशुराम जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पटना विवि के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अंशुमान, धर्म सिंह, रविशंकर कुमार शास्त्री, शुभम राज सिंह प्रदीप तिवारी इत्यादि शामिल । युवाओं ने कहा कि समाज में बदलाव शिक्षा के माध्यम से ही होगा। युवाओं ने परशुराम के मार्गो पर चलने की बात भी कही। इस मौके पर गोपाल कुमार, रॉकी भारद्वाज, अजीत सिंह प्रीतम भारद्वाज, के के सिंह, कन्हैया, लोकेश, विश्वजीत, विभूति सिंह, अमन सहित कई लोग मौजूद थे।