पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • धन के न्यायपूर्ण बंटवारे पर सेमिनार आज

धन के न्यायपूर्ण बंटवारे पर सेमिनार आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहुजन लेखकों के संगठन बहुजन डाइवर्सिटी मिशन (बीडीएम) ने धन के न्यायपूर्ण बंटवारे के लिए देशव्यापी अभियान शुरू किया है। इसके तहत बीडीएम के संस्थापक अध्यक्ष एचएल दुसाध 19 अप्रैल को दारोगा राय पथ में स्थित आंबेडकर शोध संस्थान में आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करेंगे। धन के न्यायपूर्ण बंटवारे पर बहुजन डाइवर्सिटी मिशन, दिल्ली और आंबेडकर मिशन पत्रिका, पटना द्वारा संयुक्त रूप आयोजित संगोष्ठी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। जिसमें बुद्ध शरण हंस, इंजी. हरिकेश्वर राम, एक्टिविस्ट वेद प्रकाश, अमर आजाद सहित कई जाने-माने बुद्धिजीवी अपनी राय रखेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सेमिनार के मुख्य अतिथि होंगे।

खबरें और भी हैं...