पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • ट्रैक्टर के धक्के से साइकिल चलाना सीख रहे मामा की मौत, भांजा जख्मी

ट्रैक्टर के धक्के से साइकिल चलाना सीख रहे मामा की मौत, भांजा जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनरुआ थाना के कोसुत गढ़ स्थित महावीर मंदिर के पास बुधवार की सुबह साइकिल सीख रहे मामा-भांजे को सामने से मिट्टी लेकर आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने जोरदार धक्का मार दिया, जिसमें मामा 13 वर्षीय बीरू की मौत हो गई, वहीं दूसरा भांजा 12 वर्षीय फेंकन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

मृतक बच्चा बीरू कुमार स्थानीय शिबूचक गांव निवासी जयनंदन पासवान का पुत्र बताया जाता है। वहीं जख्मी दूसरा बच्चा 12 वर्षीय फेंकन कुमार जयनंदन पासवान का नाती है जिसे इलाज के लिए मसौढ़ी पीएचसी में भर्ती कराया गया है।

बिक्रम में बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

बिक्रम | नगहर गांव के समीप पतूत-बिक्रम ग्रामीण सड़क पर सोन से बालू लेकर आ रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पटल गया। घटना बुधवार की सुबह की है। इसमें चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जख्मी चालक नौबतपुर थाना क्षेत्र के अबगिल्ला निवासी कामेश्वर यादव का 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार बताया जाता है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिहटा में बारातियों से भरी जीप पलटी, हादसे में एक दर्जन लोग जख्मी, 3 की हालत गंभीर

बिहटा | लेखन टोला के समीप बुधवार को एनएच पर भीषण सड़क हादसे में अनियंत्रित ट्रक से टक्कर के बाद एक जीप सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इसमें एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। घायलों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर मौजूद लोगों की मदद से बिहटा पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद आठ लोगों को तत्काल पटना रेफर कर दिया गया। इनमें तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हुलासी टोला वाले सभी गांव के पुतुल महतो के बेटे पासी कुमार की शादी में हिस्सा लेने कोईलवर, भोजपुर जा रहे थे। मनेर में सभी जीप में सवार हुए। गंभीर रूप से जख्मी में वहां के बहादुर महतो, जंगली महतो की प|ी चिनिया देवी, पुत्र धनु महतो, तथा बहारन महतो के पुत्र कमलेश महतो शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...