ग्रामीणों को दी आग से बचाव की जानकारी
पटना सिटी | अग्निशमन सप्ताह के तहत लोगों को आग से सुरक्षा व जागरूकता के लिए पटना सिटी फायर स्टेशन की ओर से बुधवार को मरचा-मरची गांव में मॉक ड्रिल कर आग से बचाव की जानकारी दी गई। प्रधान अग्निक रामाकांत सिंह, अग्निक अजीत व अमित ने ग्रामीणों को बताया कि झोंपड़ी के अागे मिट्टी का लेप लगा दें। इससे आग तुरंत नहीं पकड़ सकती। उन्होंने कहा कि सुबह में खाना बनाने के बाद चूल्हे को बुझा दें।