पॉकेट काटकर एक लाख रुपए उड़ाए
पटना सिटी | नालंदा निवासी अनिल कुमार को ऑटो सवार बदमाशों ने चालक की मिलीभगत से पॉकेट काटकर एक लाख रुपए उड़ा लिया। बाइपास थाना की पुलिस को बताया कि भूतनाथ रोड के पास एक ऑटो चालक ने यह कि कह कर बैठाया कि हिलसा उतार देंगे। ऑटो पर पहले से तीन लोग सवार थे। बाइपास टेंट सिटी के पास चालक ने कहा कि आॅटो खराब हो गया है। इसके बाद चालक ने उतार दिया। देखा कि पॉकेट कटा हुआ है। पुलिस ने बताया कि हिलसा में एक गिरोह पकड़ा है। उसी गिरोह ने घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पांच लोगों की पहचान हुई है।