मुद्दा लपक बैठे नेता जी
मुद्दा लपक बैठे नेता जी
नेता जी नए-नए प्रवक्ता मोड में आए हैं। मुद्दा मिलते ही लपक बैठते हैं। कुछ दिन पहले तक सत्ता वाले गठबंधन में उनका दल था। लिहाजा नेता जी सत्ताधारी नेताओं की तारीफों के पुल बांधने वाले हर मुद्दे को तलाशते फिरते थे। अचानक दल के नेता जी विरोधी खेमे में चले गए। प्रवक्ता महोदय को भी अपने बयानों का गियर बदलना पड़ा। कई दिनों से इंतजार में थे। बयानों का खजाना खाली होता जा रहा था। लेकिन जैसे ही एटीएम के खाली होने की खबर राजनीतिक गलियारों में फैली नेता जी तपाक से बयान लेकर अचानक प्रकट हो गए। बोले-मैं तो पहले से ही कह रहा था कि ऐसा तो होना ही था। बड़े नेता जी पर भी हमला बोल बैठे। कहा-जनता की समस्याओं से उनको कोई लेना-देना नहीं। लोगों को परेशानी में डालना ही उनका काम है। बात राजनीतिक गलियारों में फैली तो दूसरे दल के एक नेता जी ने चुटकी ली। कहा-इसे कहते हैं मौसम देख कर पॉलिटिक्स करना।
बिहार की एक्सक्लूसिव खबरें
48.94करोड़ की लागत से होगा मीठापुर संप हाउस का निर्माण, छह किलोमीटर लंबा नाला बन जाने से बाइपास किनारे बसे मुहल्लों में होने वाले जल जमाव से मिलेगी राहत।
पटना
गुरुवार, 19 अप्रैल, 2018
16