पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बंद चीनी मिलों की जमीन पर खोले जाएंगे नए उद्योग

बंद चीनी मिलों की जमीन पर खोले जाएंगे नए उद्योग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य में बंद पड़ी चीनी मिलों की जमीन पर नए उद्योग खुलेंगे। साथ ही लघु उद्योग के लिए सरकार अलग से नीति बनाने पर विचार कर सकती है। ये बातें उन्होंने लघु उद्योग भारती द्वारा अग्रसेन भवन में आयोजित लघु उद्यमी सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योग के लायक माहौल है। वर्ष 2005 के पहले अपहरण उद्योग चलता था। अब विधि व्यवस्था कोई मुद्दा नहीं है। हालांकि, जमीन की समस्या है। इसका कारण जनसंख्या घनत्व अधिक होना है। इसे देखते हुए बंद पड़ी चीनी मिलों की 2 हजार एकड़ जमीन उद्योग विभाग को दी जाएगी। उस जमीन पर नए उद्योग स्थापित होंगे।

अगले 4 महीने में तैयार हो जाएगा खगड़िया का फूड पार्क : मोदी ने कहा कि 4 महीने में खगड़िया में फूड पार्क बनकर तैयार हो जाएगा। साल के अंत तक मुजफ्फरपुर का फूड पार्क भी बन जाएगा। इससे फूड प्रोसेसिंग आैर लघु उद्योग इकाइयों को भी बल मिलेगा। सम्मेलन को मंत्री विजय कुमार सिन्हा, जीतेंद्र गुप्त, गोविंद लेले, श्याम सुंदर भीमसेरिया, रवींद्र प्रसाद सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...