पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आयोगों का जल्द होगा गठन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में सभी आयोगों के जल्द गठन करने का ऐलान कर दिया है। जदयू की अांबेडकर जयंती समारोह में उन्होंने कहा- महागठबंधन की सरकार में कुछ ऐसी बातें हो गईं कि हमें आप सबसे (आयोगों के अध्यक्ष-सदस्य) इस्तीफा करना पड़ा। इस्तीफा देने वाले सभी लोग तो इस समय मंच पर ही बैठे हैं। उस समय फिर से गठन की कोशिश चल ही रही थी कि महागठबंधन टूट गया। अब सबकुछ ठीक हो गया है। जल्द ही यह काम कर दिया जाएगा। ज्ञात हो कि वर्ष 2015 में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही आयोगों को लेकर उठापटक शुरू हो गई थी। मई, 2016 में मुख्यमंत्री आवास में हुई एक बैठक में सभी आयोगों के अध्यक्ष और सदस्यों से एक साथ इस्तीफा ले लिया गया था। बाद में राज्य खाद्य आयोग, महिला आयोग और बाल संरक्षण आयोग का गठन किया गया।

खबरें और भी हैं...