पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • अाज इतनी ताकत किसी में नहीं, जो देश से खत्म कर सके आरक्षण

अाज इतनी ताकत किसी में नहीं, जो देश से खत्म कर सके आरक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरक्षण पर जारी घमासान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि भारत की धरती से आरक्षण को खत्म करने की किसी में ताकत नहीं है। एससी-एसटी के अधिकारों की रक्षा के लिए मैं अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा। हमने दलित समाज के उत्थान को विशेष प्राथमिकता दी। इसके लिए किसी के प्रमाणपत्र की जरूर नहीं है। वह शनिवार को जदयू द्वारा आयोजित अांबेडकर जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प निजी लाभ और परिवारवाद से ऊपर उठकर जनसेवा करना है। हम अपराध, सांप्रदायिकता और भ्रष्टाचार से समझौता नहीं कर सकते।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान में सबको बराबरी का अधिकार दिया है। लेकिन, जो समाज सदियों से हाशिए पर था, उसको बराबरी के अधिकार का उपयोग करने लायक बनाने के लिए संविधान में ही आरक्षण की व्यवस्था की गई। जदयू के लोग जन-जन को जाकर बताएं कि आरक्षण को कोई मिटा नहीं सकता है। कुछ लोग आज-कल आरक्षण के हितैषी बन रहे हैं। उनको यह बताना चाहिए कि वर्ष 2005 से पहले की अपनी सरकार में पंचायतों में आरक्षण क्यों नहीं दिया? हमें वोटों की चिंता नहीं है। हमारा विश्वास बयानबाजी की बजाय काम करने में है।

राजनीति में भी आता है बवंडर, इससे घबराने की जरूरत नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी पृथ्वी पर तूफान और बवंडर आते रहते हैं। राजनीति में भी बवंडर आता है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। बवंडरों की ओर देखने की बजाय जदयू के कार्यकर्ता आरक्षण के खिलाफ हो रहे दुष्प्रचार के बीच जनता के सामने सही तथ्यों को रखें। साथ ही एससी-एसटी समाज के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे काम को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पटना के खेमनीचक में धोबी घाट बनेगा।

खबरें और भी हैं...