पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दलित का बेटा क्यों नहीं बन सकता जज?

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|रालोसपा अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने विद्यापति भवन में आयोजित समारोह में पूछा- जब चाय वाले का बेटा देश का प्रधानमंत्री हो सकता है, दूसरे के घरों में बर्तन धोने वाली का बेटा डीएम और एसपी हो सकता है, तो दलित, पिछड़ा व गरीब का बेटा न्यायाधीश क्यों नहीं हो सकता? शिक्षा में सुधार के साथ ही पार्टी न्यायालय में दलितों, पिछड़ों और सवर्ण गरीबों को आरक्षण दिलाने के लिए हल्ला बोल दरवाजा खोल अभियान चलाएगी। समारोह को पूर्व केंद्रीय मंत्री दशई चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी, रामबिहारी सिंह, फेकू राम ने भी संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...