पटना... मोदी ने दलितों के लिए जितना चार साल में किया, उतना कांग्रेस ने 60 साल में सोचा भी नहीं
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि बाबा साहब की नीतियों पर चलते हुए सिर्फ चार वर्षों में एनडीए सरकार ने दलित सशक्तीकरण और विकास के लिए जितने क्रांतिकारी कार्य किए हैं, कांग्रेस ने अपने 60 वर्षों में भी नहीं सोचा। दलितों का उत्थान हमेशा से केंद्र की प्राथमिकताओं में है, जिसका असर केंद्र की योजनाओं और कार्यों पर साफ दिखता है। मोदी सरकार ही है जिसने बाबा साहब के जीवन से जुड़े स्थानों को पंचतीर्थ के तौर विकसित कर उनके सम्मान में बढ़ोतरी की। इसके पहले उन्हें भारतर| दिलवाने और संसद भवन में उनका तैलचित्र लगवाने में भाजपा का प्रभावी योगदान रहा है।