पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमएलसी का टिकट नहीं मिलने का विराेध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधान परिषद का टिकट नहीं मिलने से नाराज तेली समाज के लोग सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। मंगलवार को पटना समेत सभी जिला मुख्यालयाें में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पुतला फूंकेंगे।

बिहार तैलिक साहु सभा के नेताओं ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि माना जाता है कि हम बीजेपी के बंधुआ मजदूर हैं। इसी वजह से दूसरे दल भी तवज्जो नहीं देते। नेताओं ने कहा कि तेली जाति के साथ इसबार चंदेश्वर चंद्रवंशी को उम्मीदवार नहीं बनाकर अतिपिछड़ा के साथ अन्याय किया गया। अब समाज के सामने सड़क पर उतरकर संघर्ष करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। संवाददाता सम्मेलन में शिवनंदन प्रसाद साहू, सुनील कुमार, मंजीत आनंद साहू, अमरकांत साहू, विनय विभूति, पंकज साहू, जीतेंद्र कुमार, अमित कुमार आदि उपस्थित थे।

प्रदर्शन की जानकारी देते साहु सभा के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...