पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में मनाई गई डाॅ. भीमराव अांबेडकर की जयंती
पटना। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में सोमवार को भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहब डाॅ. भीमराव अांबेडकर की जयंती समारोहपूर्वक मनी। अपर महाप्रबंधक अनूप कुमार ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि बाबा साहेब द्वारा दिखाए गए मार्गों का अनुसरण करना चाहिए। मौके पर मुख्य कार्मिक अधिकारी शैलेंद्र कुमार, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष महेंद्र कुमार, जोनल सचिव आरएन पासवान, जोनल अतिरिक्त सचिव सह शाखा सचिव शंभूनाथ राम आदि ने भी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।