डॉ. एसपी शर्मा अध्यक्ष और डॉ. वीरेश प्रसाद सिन्हा सचिव चुने गए
पटना|रिटायर्ड वेटरेनेरियंस वेलफेयर एसोसिएशन की 20वीं आमसभा बीआईए में सोमवार को हुई। उद्घाटन उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह ने किया। अध्यक्षता डॉ. सुरेंद्र प्रसाद शर्मा, संचालन डॉ. जेएन सिंह व डाॅ. हृदयनारायण शर्मा ने किया। इसमें पशुओं में होनेवाली विभिन्न बीमारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. अली अहमद खां व डॉ. रवींद्र कुमार की निगरानी में कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव हुआ। अध्यक्ष डॉ. एसपी शर्मा व सचिव के लिए डॉ. वीरेश प्रसाद सिन्हा को निर्वाचित किया गया। बैठक में डॉ. आरएस शर्मा, डॉ.अल्लाउद्दीन अहमद आदि मौजूद थे।