धोबीघाट का निर्माण कराने के लिए धरना
पटना| कंकड़बाग में धोबीघाट के निर्माण व अन्य मांगों को लेकर पटना जिला रजक समिति ने गर्दनीबाग में सोमवार को धरना दिया। अध्यक्षता कारु रजक ने की। धरने में दशरथ राम, वीएल वश्यैन्त्री, ओमप्रकाश, विंदेश्वरी प्रसाद, हरिलाल मधुकर, राम विलास प्रसाद, ललन रजक, अनिल रजक, नीरज रजक, शारदा देवी, गुलबी देवी, यशोदा देवी, बेबी देवी, कुसुम देवी, राजू, जितेंद्र रजक सहित अन्य वक्ताओं ने मांगों को रखा।