पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • विधान परिषद चुनाव सभी 11 उम्मीदवार निर्विरोध विजयी, सिर्फ ऐलान बाकी

विधान परिषद चुनाव सभी 11 उम्मीदवार निर्विरोध विजयी, सिर्फ ऐलान बाकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| विधानपरिषद चुनाव में सभी 11 उम्मीदवारों की जीत तय है। वोटों के हिसाब से जीत की औपचारिक घोषणा बची है, जो 19 अप्रैल को पूरी हो जाएगी। इस दिन नाम वापसी की आखिरी तारीख है। सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के अलावा डॉ.संजय पासवान, खालिद अनवर, रामेश्वर महतो तथा कांग्रेसी उम्मीदवार प्रेमचंद मिश्रा ने नामांकन किया। जदयू-भाजपा के उम्मीदवारों ने एकसाथ नामांकन किया। राबड़ी देवी समेत राजद के चार उम्मीदवार (डॉ.रामचंद्र पूर्वे, खुर्शीद मोहसीन, संतोष मांझी) पहले ही नामांकन कर चुके हैं। पढ़िए पेज-6 भी

खबरें और भी हैं...