पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • केला में लगने वाले पनामा बिल्ट रोग के स्थायी हल में मदद करेगा बेल्जियम

केला में लगने वाले पनामा बिल्ट रोग के स्थायी हल में मदद करेगा बेल्जियम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि केला में लगने वाले पनामा बिल्ट रोग से राज्य के केला उत्पादक किसानों को काफी हानि होती है। लेकिन, बेल्जियम के वैज्ञानिक इसका स्थायी समाधान खोजने में मदद करने के लिए तैयार हो गए हैं। कृषि मंत्री आजकल कृषि विभाग के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बेल्जियम में हैं। प्रतिनिधिमंडल में कृषि उत्पादन आयुक्त सुनील कुमार सिंह, निदेशक उद्यान अरविंदर सिंह और बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर के वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...