पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • जयपुर फुट पटना में लगाएगा कैंप, बिहार में जरूरतमंद दिव्यांगों को लगेगा कृत्रिम पांव

जयपुर फुट पटना में लगाएगा कैंप, बिहार में जरूरतमंद दिव्यांगों को लगेगा कृत्रिम पांव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर फुट इसी वर्ष पटना में कैंप लगाकर बिहार के जरूरतमंदों को जयपुर फुट मुहैया करवाएगा। प्रदेश में जयपुर फुट का यह पहला कैंप होगा।

जयपुर फुट यूएसए के चेयरमैन प्रेम भंडारी ने बताया कि संस्थान ने बिहार में जयपुर फुट के कैंप के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। शीघ्र ही एक टीम पटना आकर शिविर की तैयारियां शुरू करेगी। जयपुर फुट के फाउंडर डीआर मेहता, जयपुर फुट यूएसए के एडवाइजर अशोक संचेती ने सोमवार को जयपुर में आयोजित बैठक में निर्णय लिया कि संस्थान पिछड़े प्रदेशों में जरूरतमंद लोगों को कृत्रिम पांव लगाने की दिशा में शिद्दत से काम करेगा।

भंडारी ने बताया कि यूनाइटेड नेशन न्यूयार्क के हेड क्वार्टर में 15 मई को भगवान महावीर विकलांग सदस्यता समिति जयपुर और विदेश मंत्रालय की ओर से एक सेमिनार और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। गौरतलब है कि यह समिति अब तक 17 लाख जरूरतमंद दिव्यांगों को कृत्रिम पांव लगवा चुकी है। समिति 29 देशों में 66 कैंप आयोजित कर चुकी है। जयपुर फुट ने अब तक की यात्रा की 4 मिनट की एक फिल्म बनाई है, जिसे यूनाइटेड नेशन न्यूयार्क में दिखाया जाएगा। यूएसए में भारत के राजदूत सैय्यद अकबरुद्दीन के सहयोग से यह संभव हो रहा है। जयपुर फुट दिव्यांगों के लिए काम करने वाला विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। प्रेम भंडारी ने बताया कि वे अगले भारत प्रवास पर बिहार-झारखंड का दौरा करेंगे और इन दोनों प्रदेशों में कैसे दिव्यांगों की मदद की जाए, इस पर विस्तृत बातचीत करेंगे।

बैठक में जयपुर फुट यूएसए के चेयरमैन प्रेम भंडारी व अन्य।

खबरें और भी हैं...