पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बेल्जियम में राजदूत ने कृषि मंत्री को दिया भोज

बेल्जियम में राजदूत ने कृषि मंत्री को दिया भोज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। राज्य में केले की फसल में पनामा बिल्ट बीमारी से किसानों को काफी नुकसान होता है। इस समस्या का समाधान ढूंढ़ने कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल बेल्जियम गया है। बेल्जियम में भारत की राजदूत गायत्री इस्सर कुमार ने उनके सम्मान में भोज दिया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों द्वारा बेल्जियम के वैज्ञानिकों के साथ बीमारी के समाधान पर चर्चा की जा रही है। कई मुद्दों पर आपसी सहयोग पर सहमति बनी। प्रतिनिधिमंडल में कृषि उत्पादन आयुक्त सुनील कुमार सिंह, उद्यान निदेशक अरविंदर सिंह, बीएयू के वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार और डॉ. जेसी राणा शामिल हैं। कृषि मंत्री ने बेल्जियम की राजदूत को मधुबन पेंटिंग भेंट की।

खबरें और भी हैं...