डीएलएड में नामांकन के लिए 12 मई तक आवेदन
पटना। शिक्षा विभाग ने मान्यताप्राप्त महाविद्यालयों में डीएलएड कोर्स में नामांकन में एकरूपता के लिए कैलेंडर जारी किया है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मई तक की गई है। मेधा सूची का निर्माण एवं नामांकन समिति की बैठक 17 मई तक करना है। मेधा सूची का प्रकाशन महाविद्यालय के वेबसाइट एवं सूचना पट्ट पर 19 मई तक प्रकाशित करना है। मेधा सूची में आपत्ति 26 मई तक लेना है। आपत्ति का निराकरण कर अंतिम सूची 5 जून तक प्रकाशित करना है। नामांकन के लिए छात्रों को सूचना 8 जून तक देना है। 2 जून से शिक्षण कार्य प्रारंभ करना है।