पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फिर होगी दुकानों की नीलामी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानी टंकी के समीप आदर्श चौक से बाजार पारा पहुंच सड़क किनारे पंचायत से निर्माण कराए गए 4 दुकानों की निलामी प्रकिृया 25 मई को पंचायत भवन प्रांगण में होगी। सचिव व्यास नारायण तिवारी ने बताया कि पूर्व में किसी कारणवश निलामी की प्रकिृया निरस्त कर दी गई थी जिससे दुकानों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी जरूरत मंद लोगों को दुकान किराए पर नहीं मिल सका था। अब 25 मई को फिर से छग पंचायत स्थावर सम्पत्ति अंतरण नियम 1994 के शर्तों के अधीन पंचायत भवन में निलामी की प्रकिृया होगी जिसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले ग्रामीण को दुकान किराए पर दी जाएगी। इस संबंध में जानकारी पंचायत के सूचना पटल पर चस्पा भी किया गया है और कलेक्टर कोरिया, अनुविभागिय अधिकारी राजस्व, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैकुन्ठपुर, नायब तहसीलदार उपतहसील पटना, थाना प्रभारी पटना को पंचायत की ओर से पत्र भेजकर अवगत कराया गया है।

खबरें और भी हैं...