पटना| शुक्रवार को शाम के 3 बजे मौसम बदला और तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। करीब 20 मिनिट में दर्जनों पेड़ ऊखड़ गए, बिजली के खम्भे टूटे व मिट्टी के घरों के छप्पर उड़ गए।
मौसम के इस अचानक बदलाव में तेज हवा के साथ आंधी तूफान के साथ घने बादलों ने तेज धूप को ढंक लिया और झमाझम बारिश होने लगी। बारीश तक तो ठीक था पर साथ में आए आंधी तूफान ने लोगों के लिए समस्या खड़ी कर दी। सिर्फ बीस मिनिट चली तेज आंधी ने पटना, कटकोना एवं पाण्ड़पारा सहित क्षेत्र के ग्रामिण अंचलों में दर्जनों पेड़ उखाड़े तो कई बिजली के खम्भे गिर गए। इस बीच जनहानि तो नहीं हुई पर गरीबों के छप्पर व घरों में लगे शीट तेज हवा में उड़ गए वहीं पेड़ों के गिरने से रास्ते जाम रहे तो कहीं पेड़ घर पर गिर गए। जिस वजह से कटकोना के आसपास गांव के लोग दहशत में थे। हवा इतनी तेज थी कि लोग अपने घर के दरवाजों को बंद कर छिपे रहे। इस बीस मिनिट के तेज आंधी से लोगों के जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। लागों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए बारिश अच्छी थी पर छप्पर के घरों के लिए ये आफत बन गई। तेज हवा के वजह से कई बिजली के खम्भे के साथ तार टूट गए।