फरसा से लोगों को धमकाने के आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा
पटना| गिरजापुर चौक में फरसा लेकर राहगीरों को मारने के लिए दौड़ाने वाले गिरजापुर निवासी राजकुमार सिंह के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की है। 16 मई को हाथ में फारसा लेकर राजकुमार आने जाने वाले लोगों को मारने दौड़ा रहा था। इससे ग्रामीणों के साथ-साथ राहगीरों में दहशत का माहौल हो गया था जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार करते हुए फरसा जब्त करते हुए उसके खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।