पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • दीवार से टकराई नई स्कूटी, तीन नाबालिगों की मौत, आकाशीय बिजली गिरने से दो मजदूर मरे

दीवार से टकराई नई स्कूटी, तीन नाबालिगों की मौत, आकाशीय बिजली गिरने से दो मजदूर मरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना थाना के अंतर्गत नेशनल हाईवे 43 पटना से बैकुन्ठपुर के बीच स्थित महोरा में रविवार को करीब 3 से 3.30 बजे के बीच ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार सीधे ट्रक से टकरा गया। बाइक पर दो लोग सवार थे। जिसमें घटना स्थल पर ही 1 की दर्दनाक मौत हो गई और दूसरे को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल बैकुंठपुर ले जाया गया।

कुदरगढ़ निवासी डूमन कुमार पिता बलदेव (18 वर्ष), अजय पिता अशोक (22 वर्ष) चिरमिरी जा रहे थे। इसी दौरान पटना व बैकुंठपुर के बीच स्थित महोरा के पास चार पहिया वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गए। दुर्घटना में बाइक सवार अजय ट्रक के नीचे आ गया और घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इसी तरह दूसरी सड़क दुर्घटना में बचरा पोरी से कदम बहरा अपने घर स्कूटी से जा रहे रोहित पिता शांतिलाल उम्र 10 वर्ष, गौतम पिता करमचंद उम्र 15 वर्ष और शेखर उम्र 15 वर्ष की तेज गति से स्कूटी दीवार से टकरा गई। जिसमें तीनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। स्कूटी काफी तेज गति से थी। जिसकी टक्कर से दीवार ढह गई थी।

अनियंत्रित स्कूटी दीवार से जा टकराई, वह इतनी

तेज थी कि दीवार गिर गई, जिसके नीचे तीनों दब गए

पटना के बचरा पोरी में स्कूटी की टक्कर से दीवार गिर गई।

फूफेरे भाई ने की युवक की हत्या, गिरफ्तार

मनेंद्रगढ़| फूफेरे भाई के हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की रात्रि 12 से 1 के बीच ग्राम पंचायत परसगढ़ी अंतर्गत ग्राम इमलीपारा निवासी 32 वर्षीय आरोपी देवलिश टोप्पो पिता अर्थर टोप्पो ने अपने फूफेरे भाई 25 वर्षीय विकास मिंज पिता अंजलुस की टांगी से वार कर हत्या कर दी। आरोपी की मां जोसेफिना टोप्पो की रिपोर्ट पर पुलिस केस दर्ज कर लिया। आरोपी रविवार की शाम 4 बजे जब वह झारखंड भागने की फिराक में था तभी उसे गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। खडगवां थानांतर्गत ग्राम दुबछोला निवासी विकास मिंज 13-14 वर्षों से अपने रिश्ते के भाई देवलिश टोप्पो के यहां रहकर खेती का कामकाज संभालता था। शुक्रवार को आरोपी ने मृतक की मां को उसे अपने घर ले जाने को कहा, लेकिन जब वह नहीं गया तो उसकी हत्या कर दी।

आरोपी

निगेटिव न्यूज

सिर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 श्रमिकों की मौत, तीन बचे

मनेंद्रगढ़| झगराखांड थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भौता में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो श्रमिकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीन श्रमिक बाल बाल बच गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेन्द्रगढ़ लाया गया, जहां डाॅक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। कोरिया जिले में अप्रैल मई के महीने में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य होता है। इस कार्य में ठेकेदार बाहर के मजदूर लाकर तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य कराते हैं। इसी क्रम में झगराखांड थाना क्षेत्र के कोडा चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भौता में हीरालाल पिता अनंतराम राकडे, देवानंद पिता शिन्कू कोरे, राधेलाल पिता दीना गजबे, दुर्वेश पिता गुरकुरा कावडे व हरिराम पिता रघुजी कोरे भौता में एक खेत में तेंदूपत्ता की छल्लियां लगा रहे थे। तभी अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी श्रमिक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इस दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी।

पेड के पास आ गिरी। जिससे हीरालाल व देवानंद की मौत हो गई।

घर में सो रहे युवक को सांप ने डसा, हुई मौत

बैकुंठपुर| सर्पदंश से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड भरतपुर के ग्राम बरहोरी में कमलेश बैगा अपने घर में मच्छरदानी लगाकर खटिया पर सो रहा था। उसी समय एक सर्प ने उसे डस लिया। परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल न लाकर बैगा के पास झाड़ फंूक कराने ले गए। जिसके कारण इलाज मेें काफी देर हो चुकी थी और उसकी मौत हो गई।

बेटे ने हथौड़ा मारकर कर दी मां की हत्या

बैकुंठपुर| सोनहत थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम लटमा में एक कलयुगी बेटे ने हथौड़े से मारकर अपनी मां को मारकर घायल कर दिया। घटना के चार दिन बाद घायल महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोनहत के लटमा निवासी अवध प्रसाद पिता प्रेमसाय अपने घर से धान बेचने जा रहा था। तभी युवक की मां रामकली (75 वर्ष) ने उसे धान बेचने से मना किया। जिस पर आक्रोश में आकर युवक ने पास में रखे एक हथौड़े से अपनी मां के ऊपर हमला कर दिया।

खबरें और भी हैं...