सहक्षेत्र कटकोना के एक नम्बर कोयला खदान में कार्यरत कालरी कर्मी प्रभूनाथ साहू के 56 माइन्स कालोनी में स्थित आवास में 17 मई की रात 2 नाबालिग चोरों ने क्वार्टर के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरों ने क्वार्टर में रखे टीव्ही, फ्रिज, चांदी की पायल, सोने का लाकेट, कान का टप्स आदि करीब 40 हजार रुपए का सामान चोरी कर फरार हो गए थे। चोरी का सामान बेचने पटना स्थित एक व्यापारी के दुकान में पहुंचे जहां सीसी टीव्ही कैमरे में चोरी में शामिल एक नाबालिग लड़का कैद हो गया, सीसी टीव्ही फूटेज के आधार पर कुछ ही घंटों में पुलिस को बिना रिपोर्ट लिखे चोरी करने वाले नाबालिक लड़कों का पता चल गया। चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दोनों नाबालिक चोरों के को गिरफ्तार कर लिया।
सहक्षेत्र कटकोना के प्रभू नाथ साहू एक सप्ताह पहले अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ गृह ग्राम साल्ही गए हुए थे। इसी बीच दो नाबालिग चोरों ने 17 मई को प्रभू नाथ साहू के क्वार्टर के पीछे का दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश कर इत्मीनान से चोरी की घटना को अंजाम देकर चोरी का सामान लेकर सफाई से दरवाजा बंद कर फरार हो गए। जब प्रभू नाथ 18 मई को सुबह क्वार्टर पहुंचा और ताला खोलकर अंदर घुसने का प्रयास किया तो दरवाजा भीतर से बंद मिला, क्वार्टर के पीछे चोरों द्वारा तोड़े गए दरवाजे से भीतर घुसे तो देखकर दंग रह गए कि टीवी, फ्रीज, सहित कई सामान गायब हैं और सामान बिखरा पड़ा है तब यह बात समझते देर नहीं लगी कि चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। भले ही चोरी की रिपोर्ट 18 मई को नहीं लिखी गई लेकिन उसी दिन चोरी की घटना को अंजाम देकर करीब 40 हजार रुपए के सामानों की चोरी की थी।
नाबालिग चोरों से पुलिस द्वारा जप्त चोरी का टीवी, फ्रिज व अन्य सामान
रिपोर्ट लिखाने पहुंचे तो नहीं मिली थी पुलिस, बाद दर्ज हुई एफआईआर
18 मई को कोरिया जिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री ड़ां. रमन सिंह आए हुए थे जिनकी सुरक्षा में कोरिया जिले के तमाम थानों थाना प्रभारी व पुलिस बल लगे थे जिस वजह से प्रभूनाथ साहू चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाना पहुंचे तब उनकी रिपोर्ट दर्ज करने वाला पुलिस का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी थाने में नहीं मिले, जो थे वे रिपोर्ट दर्ज करने में सक्षम नहीं थे। इस कारण 18 मई को थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। हालाकी 19 मई को प्रार्थी की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही चोरी में शामिल दोनों नाबालिक लड़कों को एवं चोरी गए सामानों को पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया।