पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • एक माह से बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान, बढ़ता जा रहा गुस्सा

एक माह से बिजली की आंख-मिचौली से लोग परेशान, बढ़ता जा रहा गुस्सा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| बिजली की आंख-मिचौली से करीब एक महीने से पटना सहित क्षेत्र के अंचलों के ग्रामीण परेशान हैं। दूसरी ओर बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सुधार की बजाय पेड़ों की डगाल काटकर मेंटेनेंस के नाम पर खानापूर्ति में व्यस्त हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में बिजली विभाग के प्रति गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

इन दिनों पटना क्षेत्र के लोग बिजली की आंख-मिचौली से परेशान हंै। हर दस मिनट पर बिजली आती और चली जाती है। ऐसा क्यों हो रहा इस पर बिजली विभाग के लोग जानकारी भी देना जरूरी नहीं समझते। पटना विद्युत सबस्टेशन से पटना सहित दर्जनों गांव बिजली की आंख-मिचौली से परेशान हैं। हर पांच से दस मिनट में बिजली की लुकाछिपी से घर में लगे बिजली के उपकरण खराब हो रहे हैं। वहीं इस भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। यहां थोड़ी सी बारिश की बूंदा-बांदी व हल्की हवा से बिजली गुल हो जाती है, तार टूट जाते हैं, जहां-तहां बिजली के तार आपस में संपर्क में आ रहे हैं, जिससे शाॅर्ट-सर्किट होने से बिजली गुल हो जाती है। शिकायत करने के बावजूद विभाग मेंटनेंस करने में रुचि नहीं दिखाता। आलम यह है कि जहां-तहां बिजली के तार झूल रहे हैं और कई जगह खंभे टेढ़े हो चुके हैं। ऐसी स्थिति इन दिनों पटना सहित ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल जाएगी। हर साल बिजली विभाग खंभे और तारों के मेंटेनेंस के लिए लाखों रुपए खर्च करता है पर मेंटनेंस में ध्यान नहीं देता। पटना सब स्टेशन में लगे ब्रेकर पिछले कई सालों से खराब हैं। इसका सुधारकार्य कराने या बदलने में विभागीय अधिकारी गंभीर नहीं हैं।

खबरें और भी हैं...