महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली वाहन रैली
पाटोदी | निकटवर्ती ग्राम पंचायत खनौड़ा में हिंदुआ सुरज महाराणा प्रताप की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर वाहन रैली निकाली गई। बाद में खनौड़ा स्कूल प्रांगण में कार्यक्रम अायोजित हुआ। बायतु विधायक कैलाश चौधरी ने कहा कि महाराणा प्रताप ने आजीवन कष्ट सहकर भी गुलामी की बेड़ियों में जाना स्वीकार नहीं किया। हमें महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलना चाहिए। पाटोदी पूर्व सरपंच हनुवंतसिंह ने महाराणा प्रताप की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान नरपतसिंह ऊमरलाई, गजेंद्रकरण करणोत, अमरसिंह पाटोदी सहित मौजूद थे।