पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 वर्ष से न डाक्टर न स्टाफ, उपस्वास्थ्य केंद्र बंद, मरीज परेशान

20 वर्ष से न डाक्टर न स्टाफ, उपस्वास्थ्य केंद्र बंद, मरीज परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत समिति के ग्राम पंचायत सिमरखिया पुरोहितान के राजस्व ग्राम साथुणी पुरोहितान में निर्मित उपस्वास्थ्य केंद्र विभागीय अनदेखी का शिकार बना हुआ है। जनप्रतिनिधियों की कमजोर पैरवी व विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण साथुणी ग्राम के लोगों को चिकित्सा सेवाओं के लिए परेशान होना पड़ता है। इस गांव में लगभग 400 घरों की आबादी निवास करती है लेकिन लोगों को छोटे-मोटे इलाज लिए 16 किमी. दूर पाटोदी या 40 किमी. दूर बालोतरा जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने साथुणी में आयाेजित जनसुनवाई में कई बार सांसद व विधायक से उपस्वास्थ्य केंद्र में कार्मिक की नियुक्ति के लिए आग्रह किया, परंतु अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उल्लेखनीय है कि साथुनी पुरोहितान में बने उपस्वास्थ्य केंद्र में 20 वर्षों से स्वास्थ्यकर्मी की नियुक्ति नहीं होने से बंद पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से उपस्वास्थ्य केन्द्र में पद स्वीकृत नहीं किए जाने से उपस्वास्थ केंद्र जर्जरहाल हो गया है। भवन की खिड़कियां व दरवाजे टूट गए है तथा भवन असामाजिक तत्वों का अखाड़ा मात्र बन गया है। एक तरफ सरकार मातृ एवं शिशु राेगों के उपचार व जच्चा व बच्चा सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है और दूसरी तरफ प्रभावी क्रियान्वयन नहीं होने से लोगों को इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है। खासकर गर्भवती महिलाओं व बच्चों को उपचार में परेशानी हो रही है। समयबद्ध टीकाकरण व नियोजन के अभाव में महिलाओं को दिक्कत उठानी पड़ती है।

नजदीकी क्षेत्र में भी नहीं बना है कोई चिकित्सा केंद्र

उपस्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्यकर्मी नहीं होने से मरीजों का परेशानी हो रही है। नजदीकी क्षेत्र में कोई चिकित्सा केंद्र नहीं है, ऐसे में दूर-दराज इलाके में जाकर मरीजों को उपचार करवाना पड़ता है। - जसवंतसिंह, समाजसेवी

काफी वर्षों से स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्ति नहीं की गई है। चिकित्सा विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। - मीमो कंवर राजपुरोहित, सरपंच सिमरखिया पुरोहितान

साथुणी ग्राम में 400 घरों की आबादी, इलाज के लिए जाना पड़ता है पाटोदी

पाटोदी. साथुणी पुरोहितान में बंद उप स्वास्थ्य केंद्र।

खबरें और भी हैं...