पातड़ां|घंगरोली में सांझ ग्लोबल फाउंडेशन और लायंस आंखों के अस्पताल, न्याल ने किसान सेवा क्लब, घंगरोली के सहयोग से आंखों का फ्री चेकअप कैंप लगाया। उद्घाटन हरपाल सिंह मैनेजर मालवा ग्रामीण बैंक ने किया। मुख्य मेहमान यूथ कांग्रेस के हलका प्रधान सतनाम सिंह रहे। डाॅ निशांत मड़कन ने 180 मरीजों की आंखें चेक की। 55 मरीजों के सफेद मोतिया का ऑपरेशन हुआ। यहां गुरप्यार सिंह दियोगढ़, संस्था प्रधान रवीन्द्र सिंह संधू (कनाडा), हरबंस सिंह बंगा, स्वर्ण सिंह शुतराणा, क्लब प्रधान जनरल सिंह, करनैल सिंह, डाॅ मनदीप शर्मा, जसवीर सिंह, प्रकट सिंह, हरप्रीत सिंह, जगविन्दर शर्मा, ज्योति निवासी, जगतार बुजरक, हरदेव सिंह, गुरचरन सिंह नरैण मौजूद रहे।