पातड़ां| नगर कौंसिल पातड़ां ने एसडीएम काला राम कांसल की अगुवाई में नशे के खिलाफ सेमिनार करवाया जबकि अध्यक्षता नगर कौंसिल पातड़ां के प्रधान रणजीत अरोड़ा ने की। गुरप्यार सिंह, सुमन कौर, राम सिंह ने गांव के नशा विरोधी वॉलंटियर्स और गणमान्य लोगों को प्रशिक्षण भी दिया। यहां नगर कौंसिल पातड़ां के ईओ बलविंदर कौर, पूर्व प्रधान प्रेम गुप्ता, रामा गुप्ता, गुलाब सिंह, विजय गर्ग, स्वर्ण सिंह लाडी, गुरदीप सिंह, गुरसेवक सिंह मौजूद थे।