पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विस्थापितों के अधिकार के लिए जाएंगे सैकड़ों ग्रामीण

विस्थापितों के अधिकार के लिए जाएंगे सैकड़ों ग्रामीण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवा कांग्रेस ने जयनगर गांव में चलाया जनसंपर्क अभियान

भास्कर न्यूज | पतरातू

पतरातू के विस्थापित गांव जयनगर में सोमवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। बैठक के दौरान 21 अप्रैल को पीवीयूएनएल मुख्य गेट के सामने विस्थापितों के अधिकार को लेकर होनेवाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई। साथ ही तय किया गया कि इस गांव से सैकड़ों की संख्या में विस्थापित परिवार अपने अधिकारों के लिए पहुंचेंगे।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव अमर यादव और बड़कागांव विधानसभा उपाध्यक्ष सरफराज अहमद ने कहा कि पीटीपीएस प्लांट बंद हो जाने से सैकड़ों युवा बेरोजगार हो गए। पीवीयूएनएल को हर हाल में विस्थापितों की समस्या का समाधान करना होगा। अध्यक्षता अयूब अंसारी ने की और संचालन सईद आलम ने किया। बैठक में शेख हमीद, जेनुल आबिदीन, शेख जयरूद्दीन, मनोवर आलम, नौशाद आलम, फहीम अंसारी, इरफान अली, मुबारक हुसैन, अब्दुल कुदूस, जाकीर आलम, इमदाह अली, शम्शुल हक, रहीम अंसारी, शकीब आलम, अख्तर आलम, असगर अली, शेख फारूख, सैदुल निशा, जलाला आफरीन, रिजवाना खातून, तैयबा खातून, अजहरी खातून आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...