जयनगर गांव में दिया स्वच्छता का संदेश
पतरातू | जयनगर गांव में सेामवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। जयनगर पंचायत भवन समेत आसपास के क्षेत्रों में भी पंचायत के मुखिया वीर मोहन मुंडा समेत दर्जनों सहिया ने इस अभियान को सफल बनाया। इन लोगों ने घूम घूमकर ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने के संदेश दिया। मौके पर राधा देवी, पूनम देवी, शांति देवी, रेणु देव, शाहिदा खातून, कांति देवी, रीमा देवी, रामा प्रजापति, ममता देवी, सुमंती देवी आदि शामिल थे।