पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज की शोभायात्रा 18 को

परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज की शोभायात्रा 18 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा | भुरकुंडा बाजार स्थित खोपडिया बाबा धर्मशाला में ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में आगामी 18 अप्रैल को परशुराम जयंती के पावन अवसर पर आयोजित होने वाली कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गयी। कहा गया कि परशुराम जयंती पर सर्व ब्राह्मण समाज पतरातू प्रखंड द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसकी शुरुआत पतरातू संकटमोचन मंदिर से होगा। जो फोरलेन के रास्ते भदानीनगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पटेलनगर के रास्ते भुरकुंडा पहुंचेगी, जहां शोभायात्रा में शामिल ब्राह्मणों का भव्य स्वागत वे करेंगे। इसके बाद पतरातू में आयोजित जयंती समारोह में भगवान परशुराम की पूजा व महाआरती के बाद व्याख्यान और वृहत भंडारा का आयोजन होगा। बैठक की अध्यक्षता प्रवीण शर्मा और संचालन रॉबिन मुखर्जी ने किया। मौके पर हरिशंकर दुबे, संजय भारती, रामाशंकर पांडेय, रामदत्त गिरी, धनंजय शुक्ला, मुंद्रिका दुबे, सरोजकांत झा, राजेश गिरी, सतीश मोहन मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...