पतरातू | पतरातू के खैरामांझी द्वार के समीप हफुआ सांकुल
पतरातू | पतरातू के खैरामांझी द्वार के समीप हफुआ सांकुल रोड में बुधवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर नवनिर्मित ऑर्किड स्काइलाइन स्कूल का उद्घाटन किया गया। विद्यालय की ट्रस्टी लक्ष्मी देवी के द्वारा स्कूल का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह विद्यालय इस क्षेत्र के बच्चों के लिए सुनहरा भविष्य लेकर आया है। इस स्कूल में बेहतर पठन पाठन के साथ सारी सुविधाएं मुहैया कराई गई है। इस अवसर पर विद्यालय में कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापिका अर्चना समेत शिक्षक, शिक्षिका और छात्र मौजूद थे।