परशुराम जयंती पर पतरातू में ब्राह्मण समाज ने निकाली शोभायात्रा
पतरातू | परशुराम जयंती के अवसर पर बुधवार को पतरातू क्षेत्र में ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। पतरातू के जयनगर से यह शोभा यात्रा जुलूस की शक्ल में पूरे पतरातू समेत बासल भदानीनगर आदि कई क्षेत्रों में घूमा। साथ हीं जय परशुराम के नारे बुलंद किए। सामाजिक एकता और सौहार्द को लेकर निकाले गए। इस शोभा के दौरान समाज के लोगों ने मंदिरों में देवी देवताओं के दर्शन किए और पूजा अर्चना भी की। पुन: जयनगर पहुंचकर इसका समापन किया गया। मौके पर पुनीत पाठक देवेंद्र जोशी, राजेश पाठक, सुनील झा, बबलू पांडेय, पनक ओझा, अर्जुन उपाध्याय, मोहन शुक्ला, अनुज चौबे, छोटू त्रिवेदी, राजकुमार पांडेय, संजय तिवारी, बिंदू मिश्रा, संजय पांडेय, उदय पाठक, सत्येंद्र पाठक, शैलेश पाठक, अमलेंदू पाठक, राजेश पाठक, राजेश तिवारी, मुकेश उपाध्याय, धर्मेंद्र पांडेय, उदय मिश्र, सत्येंद्र पांडेय, मनोज कुमार मिश्रा, अखिलेश्वर झा, रमेश त्रिवेदी, वीरेंद्र मिश्र, पवन ठाकुर, मोहन शुक्ला, आनंद महाराज आदि शामिल थे।