शिविर 129 ग्रामीणों का नि:शुल्क इलाज
बासल | बलकुदरा के पंचायत भवन में पीवीयूएनएल कंपनी व पतरातू स्कूल आफ इकोनॉमी के बैनर तले बुधवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बलकुदरा पंचायत की मुखिया लीला देवी, समाज सेवी विजय मुंडा, ने संयुक्त रूप से किया। शिविर मे 129 ग्रामीणों का निःशुल्क इलाज किया गया। शिविर में निःशुल्क जांच के पश्चात पैथोलॉजिकल जांच, व दवा का वितरण किया गया। चिकित्सा में रांची के चिकित्सक डा आर के दास ,ने चिकित्सा के पश्चात परामर्श दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रीना देवी, प्रभुनाथ साव,बबलू साहू, दामोदर साव,शारदा देबी, आलोक कुमार सहित अन्य लोग सक्रिय दिखे।