परशुराम जयंती के अवसर पर जुलूस का स्वागत
भुरकुंडा | सर्व ब्राह्मण समाज पतरातू प्रखंड द्वारा भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर निकाला गया जुलूस का भुरकुंडा थाना चौक में स्वागत किया गया। जुलूस पतरातू से निकलकर बासल, भदानीनगर, पटेलनगर, भुरकुंडा बाजार होते हुए थाना चैक पहुंचा। जहां जुलूस में शामिल लोगो का स्वागत किया गया। साथ ही लोगों के बीच शरबत और हलुआ का वितरण किया गया।