पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू |पतरातू स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में बुधवार को भगवान महावीर मेडिका अस्पताल रांची के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल सिन्हा द्वारा 90 मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई। और मरीजों के बीच चिकित्सा सलाह के साथ दवाओं का वितरण किया गया। मौके पर समाजसेवी किशोर महतो, पार्थसारथी गुहा, अब्दुल्ला, महेश कुमार, गायत्री देवी, मो. वसीम, सुमित्रा देवी आदि ने सहयोग प्रदान किया। पीवीयूएनएल ने लगाया जांच शिविर पीवीयूएनएल और स्वयं सेवी संस्था पतरातू स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स ने संयुक्त रूप से बलकुदरा पंचायत भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। जिसका उद्घाटन पंचायत की मुखिया लीला देवी और समाजसेवी विजय मुंडा ने संयुक्त रूप से की। इस शिविर में कुल 127 लोगों का पैथोलॉजिकल जांच के साथ दवाओं का वितरण किया गया।

खबरें और भी हैं...