सांसद धीरज साहू व विधायक मनोज यादव 21 को आएंगे
पतरातू | झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव अमर यादव ने बयान जारी कर कहा है कि विस्थापितों के हक और अधिकार को लेकर 21 अप्रैल को पीवीयूएनएल गेट के सामने विशाल धरना, प्रदर्शन और घेराव का आयोजन होगा। जिसमें झारखंड के कई वरीय कांग्रेस नेता शामिल होंगे ।
कार्यक्रम में सांसद धीरज साहू, विधायक मनोज यादव, विधायक इरफान अंसारी, पूर्व मंत्री मन्नान मलिक, अम्बा प्रसाद, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, एआईसीसी सदस्य शहजादा अनवर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रंधीर गुप्ता, सीपी संतन समेत सभी प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि और हजारों की संख्या में विस्थापित प्रभावित शामिल होंगे।