एनटीपीसी के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देने का मामला उजागर
मामला किसी फर्जीवाड़े गिरोह की हरकत नजर आ रही है
भास्कर न्यूज| पतरातू
एनटीपीसी के नाम पर युवाओं को फर्जी नियुक्ति पत्र देने का मामला उजागर हुआ है। पतरातू समेत अन्य शहरों में फर्जी नियुक्ति पत्र दे कर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। ऐसा हीं मामला सोमवार को पतरातू में भी उजागर हुआ।
एक फर्जी नियुक्ति पत्र मिथिलेश कुमार के नाम से प्राप्त हुआ जिसमें इन्हे एनटीपीसी प्राईवेट लिमिटेड पतरातू में सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर के पद पर एक मई 2018 से नियुक्त किया गया है। साथ हीं इन्हे सैलरी सीट बेसिक, ग्रेड पे, डीए समेत बोनस भी अंकित है। यह नियुक्ति पत्र फर्जीवाड़ा कर एजीएम एनटीपीसी सत्यप्रकाश दूबे के नाम से दिया गया है। इस संबंध में पीवीयूएनएल के एजीएम एचआर सत्यप्रकाश दूबे से पूछे जाने पर वे सीधे चौंक गए। नियुक्ति पत्र की सच्चाई जाननी चाही। उन्होंने कहा कि यह मामला किसी फर्जीवाड़े गिरोह की हरकत नजर आ रही है। एनटीपीसी या पीवीयूएनएल की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और वेबसाइट पर होती है। लोगों को ऐसे फर्जीवाड़े से बचने की आवश्यकता है।