कांग्रेसियों ने न्याय मार्च का निर्णय लिया
पतरातू | उन्नाव और कठुआ सूरत समेत झारखंड बिहार में बच्चियों और महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म और हत्या के मामले काफी शर्मनाक हैं। कांग्रेस पार्टी ऐसी घटनाओं की घोर निंदा करती है। उक्त बातें विधायक प्रतिनिधि सुजीत पटेल ने सोमवार को पीटीपीएस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के विरोध में 18 अप्रैल को संध्या 5:30 बजे पीटीपीएस के अंबेडकर पार्क से न्याय यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ साथ क्षेत्र के महिला पुरुष शामिल होंगे । उन्होंने लोगों से इस न्याय यात्रा में शामिल होने का आहवान किया। मौके पर युवा जिला सचिव दीपक उरांव, कमलेश राम, चरित्र प्रसाद, ओमकार, सरफराज अहमद, मोहन शुक्ला मौजूद थे।