भदानीनगर | भदानीनगर ओपी केे समीप शनिवार की देर रात
भदानीनगर | भदानीनगर ओपी केे समीप शनिवार की देर रात फोरलेन सड़क में एक अज्ञात वाहन के टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया है। जानकारी के अनुसार 12 चक्का ट्रक जेएच 02 एई 7021 पतरातू की ओर जा रहा था। इसी क्रम में ओपी से कुछ दूर किसी अज्ञात वाहन से टकरा गया जिससे ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। टक्कर के बाद ट्रक चालक फरार है। सुबह भदानीनगर पुलिस ने ट्रक को किरान के सहयोग से सड़़क के किनारे कर दिया। क्षतिग्रस्त ट्रक के पास कोई नहीं होने के कारण चोरों ने ट्रक से एक बैटरी की चोरी भी कर ली है।