बैसाखी पर रागी जत्था ने किया शबद कीर्तन
पतरातू | पतरातू के पीटीपीएस स्थित गुरुद्वारा में रविवार को बैसाखी के अवसर पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें रागी जत्था ने भाग लेकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। यहां मुख्य अतिथि निशि पांडेय ने पहुंचकर लोगों के साथ इस पर्व को मनाया। गुरुद्वारा परिसर में लंगर का आयोजन भी किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर रंजीत सिंह चावला, केके भल्ला, सतपाल सिंह, अजीत सिंह, राजेंद्र सिंह चावला, स्वरूप सिंह, त्रिलोक सिंह, जसविंदर सिंह, महावीर अग्रवाल, गोविंद चावला, अमित बख्शी, संजीव सिंह, शमशाद खान, वसीम राजा, निशांत सिंह, धीरज पाठक, डॉ. विश्वास आदि कई मौजूद थे।