पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवा कांग्रेस ने विस्थापित गांव में चलाया जनसंपर्क अभियान

युवा कांग्रेस ने विस्थापित गांव में चलाया जनसंपर्क अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को पतरातू के विस्थापित गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अमर यादव और पार्टी के बड़कागांव विधानसभा उपाध्यक्ष सरफराज अहमद ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें अधिकार दिलाने का वादा किया। इस दौरान अमर यादव ने कहा कि रैयत ग्रामीणों की मांगों को लेकर 21 अप्रैल को पीवीयूएनएल गेट के समक्ष विशाल धरना और प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। जिसमें सैकड़ों ग्रामीण विस्थापित गांव से पहुंचेंगे। उन्होंने तालाटांड़ के ग्रामीणों से इस आंदोलन में हक और अधिकार के लिए शामिल होने का आहवान किया। इसके अलावे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भुइयांटोली बलकुदरा, लबगा, कटिया, कोतो, उचरिंगा, सोलिया आदि गांव में भी जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। प्रतिनिधियों ने कहा कि विस्थापित गांव के युवाओं को रोजगार से जोड़ना होगा। 585 ठेका मजदूरों को कंपनी रोल पर रखना होगा। गांव में बिजली और पानी की व्यवस्था देनी होगी। युवा कांग्रेस इस आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाएगी। मौके पर अब्बास अंसारी, चरणदेव उरांव, रामलाल महतो, रामजीत भुइयां, दुबलाल भुइयां, आजाद अंसारी, कजरू भुइयां, बाबूलाल भुइयां, राजेश भुइयां, अनिल भुइयां, सानू भुइयां, बालेश्वर भुइयां, सुरेश भुइयां, प्रकाश भुइयां, ललिता देवी, उर्मिला देवी, सुरती देवी, सुकरी देवी, सोनाली देवी, गुड़िया देवी आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...