महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जाएगा
पतरातू | ग्राम सांकुल के अंबेडकर भवन में रविवार को चमन कल्याण संस्थान के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। जिसमें महिलाओं को लघु उद्योग का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने की बात कही गई। इस अवसर पर निप्पाे बैट्री के सोलर प्रोजेक्ट राज्य कॉर्डिनेटर रवि कुमार ने ग्रामीणों को प्रोजेक्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ हीं कहा कि इससे महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से संपन्न होगी। मौके पर जानवीर सिंह, संतोष सिंह, रिंकी देवी, यशोदा देवी, रजिया देवी, अमित करमाली अादि कई उपस्थित थे।