पीटीपीएस में सास ननद भौजाई की शूटिंग
पतरातू | पीटीपीएस के पंचमंदिर स्थित आवासीय कॉलोनी क्षेत्र में भोजपुरी फिल्म वीर के बाद अब रविवार से भोजपुरी फिल्म सास ननद भौजाई की शूटिंग शुरू हो गई है। रविवार को इस फिल्म के अभिनेता निसार खान और अभिनेत्री एनजी निरोला ने शादी के जोड़े में शूटिंग की। जिसे देखने आसपास के इलाकों से काफी संख्या में लोग जुटे। निसार खान ने बताया कि यह घरेलू फिल्म है। जिसे उम्मीद है कि लोग काफी पसंद करेंगे।